15 फ़रवरी को दिल्ली से निकले और 16 फ़रवरी को खजुराहो पहुँच गए। इस बार यात्रा पर निकले सिर्फ़ मैं और योगेश, दिल्ली से झांसी और झांसी से वापस दिल्ली, बस ये दो ट्रेन की टिकटें पहले से आरक्षित करवाई थीं, इसके अतिरिक्त कहीं कोई बुकिंग नहीं, हम दोनों अपने-२ बैग उठाए चल दिए थे 3 दिन वाले सप्ताहांत की यात्रा पर, कार्यक्रम था खजुराहो और फिर ओरछा घूमने का।
यात्रा का विवरण लिखना हो नहीं पा रहा है, इसलिए प्रस्तुत हैं कुछ तस्वीरें।

(मंगतेश्वर महादेव - खजुराहो के प्राचीन हिन्दु मंदिरों में से केवल यह अभी भी कार्यरत है जहाँ भक्तजन पूजा करते हैं। यहाँ पुजारी आपकी पूजा नहीं करवाते, भक्त स्वयं प्रसाद चढ़ा पूजा करते हैं। 16 फ़रवरी को शिवरात्रि थी जब हम लोग यहाँ गए थे।)

(विश्वनाथ मंदिर - खजुराहो के सबसे सुन्दर मंदिरों में से एक)

(विश्वनाथ मंदिर की बाहरी दीवारों पर काम कला का चित्रण)

(कन्द्रिया महादेव और जगदम्बी मंदिर)

(चित्रगुप्त मंदिर का द्वार - यह सूर्य का मंदिर है जिसमें सूर्य को अपने सात अश्वों वाले रथ पर दिखाया गया है)

(जगदम्बी मंदिर के बाहर एक सिंह की प्रतिमा)

(जगदम्बी मंदिर की बाहरी दीवारों पर काम कला का चित्रण)








10 responses so far ↓
समीर लाल // April 3, 2007 at 4:38 am
बहुत शानदार तस्वीरें हैं भाई!! काफी पुरानी यादें ताजा हो आई.
Punit Pandey // April 3, 2007 at 11:18 am
ati sundar. betawa nadi ka chhayachitron ka intezaar rahega.
Amit // April 3, 2007 at 12:21 pm
धन्यवाद समीर जी।
पुनीत जी, पूरा प्रयास रहेगा कि आपको निराश नहीं किया जाए। बेतवा की एक ही तस्वीर झकास सी ली है, जल्द ही दिखाई जाएगी।
SHUAIB // April 3, 2007 at 1:18 pm
आपकी तस्वीरें शांदार ही होंगी ऐसा मुझे उम्मीद है
और आपको तो पता ही है जैसा कि मैं ने बताया था यहां flickr dot com ब्लॉक है 
Amit // April 4, 2007 at 1:11 am
ओह, आपके साथ ये बड़ी समस्या है शुएब बाबू कि आपके यहाँ फ़्लिकर प्रतिबंधित किया हुआ है। खैर, उसका भी उपाय है अपने पास, किसी दिन चैट पर मिलना फिर बताउँगा।
अतुल श्रीवास्तव // April 11, 2007 at 1:23 am
अच्छे छायाचित्र हैं खजुरहो के. जिस दिन मैं गया था उस दिन काफी बादल थे अत: फोटुयें खास अच्छी नहीं आईं. http://atulks.myphotoalbum.com पर उत्तराँचल, दिल्ली, लखनऊ और खजुराहो की फोटुयें देखिये.
AB // April 30, 2007 at 9:37 am
भाई, ओरछा के चित्र भी अपलोड कीजिये.
Amit // April 30, 2007 at 5:15 pm
AB जी, ओरछा के चित्र भाग-२ में देखिए।
santosh // February 15, 2008 at 10:44 am
hello
Amit // February 15, 2008 at 11:31 pm
नमस्कार संतोष जी।
Leave a Comment