काफी टैम से गूगल ने कोई खास वेब प्रापर्टी नहीं खरीदी थी, लगता है कि गूगल के खरीद-फरोख़्त डिपार्टमेन्ट वाले उपल्ब्ध ऑप्शन्स एनालाइज़(analyse) कर रिये थे। और आखिरकार कर ली, मेरा मतलब ऑप्शन्स एनालाइज़!! तो लो भई, अब गूगलवा ने खरीद लिया फीडबर्नर को, और यह खबर उनके मुख्यपृष्ठ पर भी दिखाई दे रही है। फीडबर्नर शिकागो स्थित वेबसाइट है जो कि फीड वितरण सेवाएँ उपलब्ध करवाने के साथ-२ उनमें विज्ञापन आदि की सेवाएँ भी उपलब्ध करवाती है।
गूगल की नई खरीद
July 5, 2007 · 9 Comments
Categories: internet · technology · इंटरनेट · टेक्नॉलोजी

