दुनिया मेरी नज़र से - world from my eyes!!

हेवलेट्ट पैकर्ड ने उड़ाया अपना डॉटासेन्टर …..

July 25, 2007 · 9 Comments

मशहूर तकनीकी कंपनी हेवलेट्ट पैकर्ड(Hewlett Packard) ने डॉटासेन्टर संबन्धी अपनी डिसास्टर प्रूफ(disaster proof) तकनीक का प्रमाण देने के लिए एक टैस्ट किया, एक डॉटासेन्टर को विस्फोट से उड़ा दिया यह नापने के लिए कि जो सर्वर उस विस्फोट में नष्ट हुए कितने समय में उनके बैकअप सर्वर ऑनलाईन आते हैं। नतीजे अच्छे रहे और 4 अलग-२ ऑपरेटिंग सिस्टम वाले 4 सर्वर 13 सेकन्ड से 2 मिनट के समय के अंदर वापस ऑनलाईन हो गए!! इस बारे में अंग्रेज़ी में पढ़ने और विस्फोट का वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें। आश्चर्य है कंपनियाँ आजकल कैसे-२ तरीकों से अपने माल की गुणवत्ता का प्रमाण देती हैं। इससे साबित होता है कि ग्राहक ही बाज़ार का राजा है। :)

Categories: technology · टेक्नॉलोजी

9 responses so far ↓

  • arun // July 25, 2007 at 9:23 am

    वो सब ठीक है पर अमित अपने यहा ट्राई मत कर लेना,हम कभी कभी तुम्हारे कार्टून दिन मे कई बातर देख लेते है,वापस ना आये तो.. :)

  • sanjay bengani // July 25, 2007 at 12:02 pm

    इसे कहते है, “हाथ कंगन तो आरसी क्या”

  • Amit // July 25, 2007 at 1:12 pm

    ही ही ही अरूण जी, ये तो वर्डप्रैस.कॉम वालों का सर्वर है, अपन क्या कर सकते हैं, कुछ नहीं!! और वैसे भी क्या पता इन्होंने एचपी के सर्वर लगाए हैं या किसी और के!! ;)

    इसे कहते है, “हाथ कंगन तो आरसी क्या”

    बिलकुल! :)

  • समीर लाल // July 25, 2007 at 5:50 pm

    सही खबर. अपने आप को साबित करते रहना चाहिये. :) चाहे एच पी हो या हम आप. तभी लोगों का भरोसा अनवरत बना रहता है.

  • अनूप शुक्ल // July 25, 2007 at 9:10 pm

    ग्राहक जो न कराये।

  • Shrish // July 28, 2007 at 3:25 am

    डाटास‌ैन्टर उड़ाने स‌े पहले एकाध कंप्यूटर मुझे ले लेने देते वहाँ स‌े। :(

  • Amit // July 28, 2007 at 1:59 pm

    क्या करते लेकर? वो PC नहीं थे, पूरे रैक वाले सर्वर थे, एक अलमारी जितने बड़े, तुम्हारे घरवाले उसको रख तुम्हें घर से निकाल देते! ;) :P

  • राजीव // August 1, 2007 at 10:57 pm

    क्या बात बताई है भाई, जैसे Core-Industries में, वाहनों के परीक्षण में, वैसे ही यहाँ भी - distructive testing कह लें या फिर preparedness testing कह लें।

    नहीँ भाई अमित, रैक वाले सर्वर तो अवश्य चल जाते। श्रीश के लिये क्या मेरे भी लिये, बस गिनती के तीन से संतोष कर ही लेता। रैक वाला एक सर्वर अमूमन तो PC वाले से कम ही जगह लेता है - भई पूरी रैक थोड़े ही माँगी जा रही है। चलो यदि HP वाले कभी यह चिट्ठा देख लें तो शायद बचे-खुचे माल के लिये संपर्क कर ही लें।

  • lovelykumari // April 15, 2008 at 5:52 pm

    yh to bilkul nya trika lagaya.mtlb itihas me pahli bar :-)

Leave a Comment